परसिया: डिवाइडर से सड़क पर मुड़ रहे ऑटो से टकराया बाइक सवार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, युवक गंभीर घायल
शिवपुरी के छोटू मरकाम का छिंदवाडा खजरी पैट्रोल पंप के सामने मंगलवार को एक्सीडेंट हुआ था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को पांच बजे सामने आया। इसमें छोटू मरकार आटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रहा है।शिवपुरी निवासी छोटू मरकाम को गंभीर चोटों के बाद नागपुर रिफर किया गया है। नागपुर में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार को किसी काम से वह छिंदवाडा जा रहा था।