रामपुर: ग्राम तालकाबाद के निकट दो मोटरसाइकिले आपस में टकराई, हादसे में चार युवक हुए घायल, एक घायल युवक जिला अस्पताल भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 28, 2024 थाना शाहबाद क्षेत्र निवासी अरुण कश्यप और विक्की मछली पकड़ने का कार्य करते हैं दोनों मोटरसाइकिल से रविवार को रामगंगा में पानी देखने गए थे ताकि वह मछली पकड़ सके। रामगंगा नदी में पानी ज्यादा होने के कारण वह घर लौट रहे थे तभी ग्राम तड़का बाद के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। तीन शाहबाद सीएससी में भर्ती है अरुण को जिला अस्पताल भर्ती कराया।