रामपुर: अजयपूर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार मारुति चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक घायल,मारुति चालक फरार
Rampur, Rampur | Jul 28, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के अजयपुर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात मारुति चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। जहां पर घायल युवक का उपचार चल रहा है। उधर अज्ञात मारुति चालक घटना को अंजाम देकर फरार है।