बिहार के राजस्व कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना के गर्दनिबाग में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की दमनकारी नीतियों और विभाग द्वारा पूर्व में किए गए समझौतों का अब तक कार्य