राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर के घिरोर तिराहे के निकट समाजसेवी भगवती प्रसाद द्वारा प्रभु श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।