सुपौल: सुपौल रेलवे स्टेशन चौक पर यातायात पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, ₹60 हजार का जुर्माना वसूला
Supaul, Supaul | Dec 4, 2025 सुपौल रेलवे स्टेशन चौक के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे यातायात थाना की पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों को कड़ाई से लागू कराने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात थाना अध्यक्ष उपेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई वाहन चालक बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, बगैर ड्राइविंग लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हुए पकड़े गए।