पूर्णिया पूर्व: मंझेली में 43.9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार, ऑटो भी किया गया जब्त
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुदिन राम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ऑटो मंझेली की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने गश्ती पदाधिकारी एसआई जय प्रकाश यादव को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने मंझेली चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।