शिवगंगा तट स्थित गणेश कला मंदिर में नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान कथा वाचक बबलू महाराज के द्वारा सभी महिला श्रद्धालुओं को विधिवत संकल्प कराया गया और आज से देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जो 9 दिन तक चलेगा।