चूरू: जयपुर रोड स्थित होटल में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट
Churu, Churu | Oct 23, 2024 जिला प्रशासन एवं रीको, उद्योग विभाग व लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में बुधवार को राइजिंग राजस्थान जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा है कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।