चित्रकूट में तीन दिनों की लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।कई एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है।खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं,कटाई के बाद की फसलें भी खराब हो गई हैं। किसानों ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बयान में कहा कि लगातार हो रही बारिश से धान की फसल चौपट हो गई है,कृषि अधिकारी ने कहा सैयुक्त सर्वे कर बीमित को मुआबजा दिया जायेगा।