लाडपुरा: कोटा के हॉस्पिटल में पेशेंट की मौत, सोने की चूड़ी गायब, परिजनों का आरोप- ICU में जाने से पहले हाथ में थी
Ladpura, Kota | Oct 28, 2025 कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मौत के बाद हाथ की सोने की चूड़ी गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में दी है। पीड़ित परिवार का कहना है पेशेंट की मृत्यू होने के बाद हॉस्पिटल में किसी ने एक हाथ की चूड़ी खोल ली। इसकी शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन को दी। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।