भरतपुर: भरतपुर में शव यात्रा बनी संघर्ष यात्रा, शमशान के रास्ते की बदहाली ने खोली पोल
शव यात्रा बनी संघर्ष यात्रा: जहांगीरपुर-लखनपुर मार्ग की बदहाली ने खोली जनप्रतिनिधियों की पोल भरतपुर। बुधवार को लखनपुर उप तहसील क्षेत्र में उस समय शर्मनाक दृश्य देखने को मिला जब दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड कोतवाल ओमप्रकाश (उम्र 63) के शव को गांव जहांगीरपुर से शमशान ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी से भरे बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ा।