पूरनपुर: शेरगढ़ थाना के एक मोहल्ले में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चप्पलों से की पिटाई
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी 9-05-2022 में थाना शेरगढ़ बरेली के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज़ दिया था। आरोप है शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति के अलावा जेठ जेठानी व ननंद कम दहेज का ताना देकर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दहेज़ में कार और पाँच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं