घोसी: घोसी पुलिस ने जितुआबीघा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से शुक्रवार की रात घोसी पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जीतूआ बीघा गांव से शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके ऊपर घोसी थाने में मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।