भीलवाड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने मुख्यमंत्री शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आध्यात्मिक आमंत्रण
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस पावन अवसर पर स्वामीजी ने मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में पधारने का आध्यात्मिक आमंत्रण दिया।