बड़ौद: बड़ोद कस्बे में 995 लाख रुपए की लागत से नया 50 बेड का अस्पताल स्वीकृत, स्वास्थ्य मिशन संचालक पी दास ने किया आदेश जारी।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 995 लाख रुपए की लागत से बड़ोद में नया 50 बेड का अस्पताल स्वीकृत किया। जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका दास ने आदेश जारी किए। जिसको लेकर बड़ोद कस्बे में खुशी की लहर सभी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा विधायक का आभार जताया।