दुर्ग: छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क से जुड़ने के संदेह में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने चार नाबालिगों से की पूछताछ
Durg, Durg | Nov 21, 2025 छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क से जुड़ने के संदेह में चार नाबालिगों से आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने पूछताछ की है। चारों नाबालिग भिलाई के सुपेला के फरीद नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आज शुक्रवार शाम 5 बजे मामले की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है ये सभी पहले पकड़े गए दो लड़कों से जुड़े पाए गए थे।