दुर्ग: यौन शोषण मामले में भिलाई-3 थाना के बाहर धरने पर बैठे पार्षद, कहा- निगरानीशुदा बदमाश ने मेरी छवि धूमिल की
Durg, Durg | Nov 20, 2025 यौन शोषण मामला...भिलाई-3 थाना के बाहर धरने पर बैठे पार्षद:कहा- निगरानीशुदा बदमाश ने अफवाह फैलाकर मेरी छवि धूमिल की, FIR दर्ज करने की मांग,भिलाई-3 पुरानी भिलाई थाना में लगातार दूसरे दिन हंगामा जारी रहा। गुरुवार को डबरापारा वार्ड के पार्षद तुलसीराम ध्रुव ने आरोप लगाया कि भिलाई-3 थाना में दर्ज एक गुंडा-बदमाश उनके खिलाफ गलत जानकारी फैला रहा है।