झालरापाटन: कमला गांव में रंजीश के चलते एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों ने युवक पर लाठियों से हमला कर घायल किया
झालावाड़ के कमला गांव में रंजीश के चलते एक परिवार के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। युवक को रविवार दोपहर करीब 3 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले मानसिंह और मेहरबान सिंह के बीच करीब 3 महीने पहले बच्चों की लड़ाई में विवाद हो गया था। तब से मेहरबान मानसिंह से रंजिश पाले हुए था।