जनपद के इलाहाबाद फील्ड एवं लालबाग मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को जिला अस्पताल में लाकर शनिवार को भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी मौका पर पहुंचे पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।