शाहजहांपुर: जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ की कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। जीएसटी की बोगस फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का थाना रोजा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व गैंगस्टर सेल की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में नवंबर 2025 में थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को अटसलिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।