अमरोहा: अमरोहा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की गाड़ी का ब्रेक फेल, जोया रोड पर डिवाइडर से टकराई, टला बड़ा हादसा
Amroha, Amroha | May 17, 2025 अमरोहा में आज शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसा टल गया। अमरोहा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार की गाड़ी को चालक जोया रोड पर लेकर जा रहा था इसी दौरान गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। गनी मत रही की घटना में कोई घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। गाड़ी में अधिशासी अधिकारी मौजूद नही थे।