अमरोहा: अमरोहा बिजनौर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Amroha, Amroha | May 17, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा में बिजनौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार सुनील निवासी धनोरा की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार मृतक सुनील अमरोहा से अपने घर जा रहा था इसी दौरान उसे बिजनौर रोड पर अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी और घटना के बाद वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया