पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले के सभी थानों पर थानाध्यक्ष द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया
Purnea East, Purnia | Mar 29, 2026
पूर्णिया में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे जिले के विभिन्न थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और अपराधियों की निगरानी करना है। इस परेड में सूचीबद्ध अपराधियों, पुराने दागियों और जेल से हाल ही में छूटे अभियुक्तों को बुलाकर उनकी भौतिक उपस्थिति दर्ज की गई और कड़ी चेतावनी दी गई.