भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Mar 31, 2026
भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार यात्रा जैन भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए पुनः जैन भवन पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न संस्थाओं की आकर्षक झांकियां रहीं। स्वामी दयानंद मार्ग पर विधायक निवास के सामने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।