नवादा: नारदीगंज के कोसला पंचायत के पूर्व मुखिया रवींद्र प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
<nis:link nis:type=tag nis:id=sonusinghjournalist nis:value=sonusinghjournalist nis:enabled=true nis:link/>
नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत कोसला पंचायत के पूर्व मुखिया रवींद्र प्रसाद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे ग्राम रामे, पंचायत कोसला के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रवींद्र प्रसाद सिंह अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति दें। #Nawada #Naradiganj #KoslaPanchayat #RavindraPrasadSingh #FormerMukhiya #Shradhanjali #NawadaNews #BiharNews #ShokKiLahar #OmShanti