नारदीगंज में पुलिस का खौफ, चोरों ने लौटाए चोरी के मोबाइल
#sonusinghjournalist
Nawada, Nawada | Apr 3, 2026 नवादा जिले के नारदीगंज में पुलिस के बढ़ते दबाव का असर देखने को मिला है। शुक्रवार की सुबह आजाद हिंद लाइब्रेरी से पांच मोबाइल फोन चोरी किए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो के वायरल होने और पुलिस की सक्रियता के बाद चोरों में खौफ पैदा हो गया। इसके बाद महज 12 घंटे के भीतर ही चोरों ने सभी चोरी किए गए मोबाइल लाइब्रेरी संचालक को वापस कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।