बंदरा: बड़गांव में सरपंच के साथ मारपीट का मामला डिप्टी सीएम के पास, एमएलसी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में सरपंच लालबाबू साहनी और उनकी पत्नी के साथ कथित पुलिसिया मारपीट का मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि घटना के बाद सरपंच का पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।