तरुण खटीक हत्या मामले में मंदसौर में विरोध, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन मंदसौर। दिल्ली में युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में गुरुवार को मंदसौर में सर्व हिन्दू समाज ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।