लाडपुरा: MBS के संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया
Ladpura, Kota | Jun 25, 2025 संभाग के सबसे बड़े MBS अस्पताल में बुधवार सुबह 10 बजे संविदाकर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान व ठेका प्रथा बन्द करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों के नेता दिलीप सिंगोर व मंजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा 154 कर्मचारियों का वेतन भुगतान नही हुआ है। वही ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने एमबीएस अस्पताल परिस