मधेपुरा: अरार घाट पुल के पास खंभा तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार, 3 दोस्तों के शव मिले, एक लापता, मेला देखकर लौट रहे थे
मधेपुरा के अरार घाट पुल के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट ऊंचे अनार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।