बालोद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।