गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की शाम चार बजे तक मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 45 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के देख रेख में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया।