नवादा: नवादा में हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना
Nawada, Nawada | Feb 4, 2026 नवादा कोर्ट ने हत्या के तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 सुभाष चंद्र शर्मा की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। चाकू मारकर हत्या की गई थी इसी मामला में सजा सुनाई गई है।