बैतूल नगर: मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, नपा ने किया अंतिम संस्कार
बैतूल के मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 38 वर्ष के शव की पहचान तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ