मझगवां के इटवां डिडौली निवासी बाइक सवार शुभम त्रिपाठी के काम से जाते समय बेलगाम ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई । एक्सीडेंट में बाइक सवार शुभम गंभीर घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से परिजन शुभम को मझगवां अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद सोमवार की सुबह 11 बजे सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।