जय स्तंभ चौक पर इंडियन बैंक के सामने इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, स्कूटी जलकर हुई राख
सतना के जयस्तंभ चौक इंडियन बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में सोमवार की सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई । सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर नहीं पहुंचे और देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई । स्थानीय लोग उपलब्ध साधनों से ही आग बुझा सके । स्कूटी की आग से कोई हानि नहीं हुई, स्कूटी किसकी है, कैसे आग लगी, अभी तक जानकारी नहीं लग सकी है ।