जौनपुर: जौनपुर ने समर्थ पोर्टल पर प्राप्त किया प्रथम स्थान
जनपद को शीर्ष पर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने किया आह्वान जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर नागरिकों से सुझाव मांगे गए थे, जिसमें जौनपुर जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।