लहरपुर: लहरपुर नगर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह फैलने से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़
लहरपुर नगर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह फैलने से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकांश पंपों पर केवल बाइक सवारों को 1-2 लीटर पेट्रोल ही बेचा जा रहा था, जबकि डीजल की बिक्री नहीं की जा रही थी।