चूरू: गांव झरिया में पिकअप से हुए हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में गमगीन माहौल
Churu, Churu | Sep 2, 2025 चूरू के गांव झारिया में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव बुंटिया निवासी 4 वर्षीय मासूम की हादसे में मौत हो गई। वह अपने परिजनों के साथ ताऊ के घर झारिया आया हुआ था। मासूम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पास ही खड़ी एक पिकअप के नीचे से अचानक ईंट निकल गई, जिससे पिकअप ढलान पर पीछे की ओर खिसकने लगी।