मेरठ: सदर क्षेत्र में राजमहल होटल के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एसएसपी से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 20, 2025 मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन पर मौजूद होटल राजमहल के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। सोमवार को होटल मालिक की बेटी दर्जनों व्यापारियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और दूसरे पक्ष पर होटल पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।