अररिया: भरगामा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से मोबाइल चोरी और भूमि विवाद मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया के भरगामा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और भूमि विवाद को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया। भूमि विवाद में खूठहा चरैया के मिथिलेश पासवान, विजय कुमार पासवान तो मोबाइल चोरी के आरोप में रघुनाथपुर भरगामा के मदन कुमार यादव, नीरज कुमार यादव आदि शामिल है।