शाहजहांपुर.अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सर्राफा व्यापारी दीपक मिश्रा की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रिलायंस गेट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय दीपक मिश्रा बरेली मोड़ पर बन रहे अपने निर्माणाधीन मकान का काम देखकर हरदोई स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।