फिरोज़ाबाद: गांव नगला कुंड में युवक की मौत का मामला, मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना एका क्षेत्र गांव नगला कुंड निवासी युवक रविकांत की शुक्रवार रात सात बजे करीब संदिग्ध मौत हो गयी थी। तब उसके भाई शीलू ने दूसरे के यहां चारपाई पर मृत होने की बात कही थी। शनिवार सुबह 11 बजे करीब पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने बताया कि नहाते वक्त मोबाइल चार्ज करने का याद आया तो गीले हाथों से मोबाइल चार्जिंग पर लगाया तभी करंट लगने से मौत हो गयी।