डेहरी: आयर कोठा बाजार में बाईक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर में दो घायल,
Dehri, Rohtas | Mar 2, 2024 आयरकोठा थाना क्षेत्र के बाजार में आज एक बाइक पिक अप की जोरदार टक्कर हो गई ।जिसमे बाइक सवार अर्जुन बिगहा निवासी सुनील राम का पुत्र दीपक कुमार राम के पैर में गंभीर चोट लगी, वही एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है । पुलिस ने दोनों घायलो को डेहरी अनुमंडल में इलाज के लिए ले जाकर भर्ती कराई जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।