झाझा: कुरकुट्टा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, रेफरल अस्पताल झाझा में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jhajha, Jamui | Aug 2, 2024 भीठरा गांव समीप कुरकुटटा गांव में शौच के लिए घर से बाहर निकले एक व्यक्ति के उपर आकाशीय बिजली गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में झाझा रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक के द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्व. कृष्णदेव प्रसाद साह का 35 वर्षीय पवन कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है।