जलेसर: गांव मकसूदपुर में दिव्यांग व्यक्ति के खेत पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित ने जलेसर पुलिस से की शिकायत
Jalesar, Etah | Jul 1, 2025 जलेसर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के रहने वाले दिव्यांग सलीम खान पुत्र अजीज खान ने जलेसर थाना पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए गुहार लगाते मंगलवार दोपहर बताया कि उसके खेत पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जब विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। थाना प्रभारी ने बताया शिकायत मिली है जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।