गोपालगंज: हजियापुर मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
शहर के हजियापुर मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका रंभा कुमारी की मौत की के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक अपनी ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।