आगरा: न्यू दक्षिणी बाइपास स्थित नगला सावला कट पर मैक्स गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत
Agra, Agra | Jun 16, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाइपास स्थित नगला सावला कट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मैक्स गाड़ी में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लिए, एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।