सिकंदरा: सिकंदरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चार युवक घायल, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही